Skip to content
9415229732, 9651894203 | Collage Code -

N.R.N.P. Inter Collage

NEERAJ RAMADEVI NALINEESH KUMAR PUBLIC INTER COLLEGE

  • Home
  • Team
  • Gallery
  • Contact

आज हमारे कॉलेज में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र का विस्तार करना था। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह पहल न केवल हमारे पर्यावरण को स्वस्थ बनाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित करेगी। आइए, हम सभी इस प्रयास में अपना योगदान दें और धरती को हरा-भरा बनाएं।

  • Home
  • 2024
  • August
  • 8
  • आज हमारे कॉलेज में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र का विस्तार करना था। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह पहल न केवल हमारे पर्यावरण को स्वस्थ बनाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित करेगी। आइए, हम सभी इस प्रयास में अपना योगदान दें और धरती को हरा-भरा बनाएं।
8 Aug 2024
aaman kushwah

Post navigation

……………….विदाई समारोह-2024……………….

हमारे कॉलेज के रीति है कि कक्षा 09 व 11 के छात्र/छात्रा हाईस्कूल व इंटरमिडियट की छात्र छात्राओं  के लिए विदाई उत्सव का आयोजन करती हैं। इस बार भी सुखद पलों की याद में यह दिन मनाया गया। इस वर्ष 15 फरवरी 2024 को हमारा विदाई दिवस था।
इस दिन कक्षा 11 के छात्र / छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण को बहुत सुनहरे रंगो से सजाया। इस वर्ष चित्रकला की अनुमति नही थी। तो पोस्टर एवं ग्लू कागज से प्रांगण की सजावट की जो अपनी नवीनता में अति सुंदर लग रही थी। विदाई की थीम प्राचीन गुरकुल पद्धति थी, जिसे व्यक्त करने के लिए हम सबने बहुत सोच विचार किया। विदाई उत्सव की तैयारी वार्षिक उत्सव के पश्चात 9 फरवरी 2023 से आरंभ हुई। सजावट से लेकर मनमोहक कार्यक्रम की तैयारी कक्षा 09 व 11 एवं उनकी कक्षा अध्यापक द्वारा की गई।
कक्षा 11 के छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य समस्त अध्यापकगणो एवं हाईस्कूल व इंटरमिडियट के छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया। विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर  हमारे कॉलेज का प्रिय प्रधानाचार्य जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 09 व 11 के छात्र छात्राओं द्वारा बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को रोली लगाकर,माला पहना कर,आरती उतार कर, पुष्प वर्षा कर,मुंह मीठा करा कर, विदाई दी गई। और प्रधानाचार्य सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
नीरज रमादेवी नलिनीश कुमार पब्लिक इण्टर कॉलेज समेसी लखनऊ में ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोरी मेला व मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा में टॉपर बच्चो को सम्मिनित किया गया। हाईस्कूल में प्रथम स्थान जीतू मौर्या व इंटर की कक्षा में काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टॉपर बच्चो को कॉलेज की अध्यक्षा श्रीमती रश्मि मौर्या भाभी जी  समेसी ग्राम प्रधान श्री अशोक रावत जी एवं कॉलेज प्रधानाचार्य जी ने   साईकिल और स्मृतिचिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
किशोरी मेला में छात्र/ छात्राओं ने मिलकर  नाटक, गीत, एवं पोस्टर बनाये गए, जिसमें बेटा-बेटी  में भेदभाव न हो के बारे में बताया गया और जेंडर गेम करवाया.l किशोरियों ने आकांक्षा पत्र बनाकर अपने माता को देते हुए अपने सपने के बारे में खुल कर बताया
कुछ किशोरियों ने हिंसा पर नाटक प्रस्तुत किये जिसमे  दिखाया गया कैसे लड़कियो के साथ घरो मे हिंसा होती है और भेदभाव होता है l और उसमे भी समानता के मुद्दे पर व लड़कियो की शिक्षा पर बात की गयी ।
वही बच्चो के शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर का रिबन काटकर चालू किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मौर्या प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार कुशवाहा, श्री अभिनेद्र प्रताप मौर्य किशोर कुमार गुरुदेव, सुरेंद्र राही एवं अभिभावक बंधु  समस्त सम्मानित शिक्षक/ साथी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री बिंदु शुक्ला जी द्वारा किया गया कार्यक्रम के उपरांत सभी को कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया l संस्था की ओर से ब्लाक सयोजक दुर्गेश शुक्ला जी, एवं नितेश जी शामिल रहे l
Neeraj Kushwaha Maurya
Neeraj Maurya Rashmi Maurya

NEERAJ RAMADEVI NALINEESH KUMAR PUBLIC INTER COLLEGE © All right reserved 2022

Designed and Developed by SehGo Infotech